इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही एक सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। यहाँ एक मसाला कारोबारी की बेटी सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर अपने मंगेतर केतन विशाल अग्रवाल की बेरहमी से हत्या कर दी। रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर केतन अपनी मंगेतर का प्री-बर्थडे सेलिब्रेट करने महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले गए थे, जहाँ सिया और उसके बॉयफ्रेंड ने उन्हें 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। सिया इस शादी से खुश नहीं थी, जिसके चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और बाद में इसे पैर फिसलने का हादसा बताने की कहानी रची। दोनों की इसी साल उदयपुर के एक आलीशान पैलेस में 17 करोड़ रुपये के बजट वाली भव्य शादी होने वाली थी, जिसके लिए दो चार्टर्ड प्लेन तक बुक हो चुके थे। पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ कर आरोपियों को दबोच लिया है। #lucknowwale #MaharashtraMurder Mystery #KetanAgarwal #LonavalaCrime #HighProfileCase