प्रेस नोट
जिला दतिया
*नाबालिक से दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी को थाना उनाव पुलिस ने किया गिरफ्तार*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 88/2026, धारा 137(2) बीएनएस में इजाफा की गई धारा 65(1), 64(2)(M), 70(2), 331(4), 127(1), 351(2) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी दीपक अहिरवार पुत्र रामजीशरण उर्फ रामजी अहिरवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम छपरा, थाना बड़ागांव, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) को दिनांक 19.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को दतिया जेल में दाखिल कराया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 02.06.2026 को फरियादी द्वारा अपनी वर्षीय नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट थाना उनाव में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर थाना उनाव में अपराध क्रमांक 88/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा दिनांक 29.06.2026 को अपहृता को दस्तयाब किया गया।
पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 65(1), 64(2)(M), 70(2), 331(4), 127(1), 351(2) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। प्रकरण में फरार आरोपी दीपक अहिरवार की तलाश कर उसे दिनांक 19.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक यतेंद्र सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी उनाव, प्रआर. 187 रामनिवास गुर्जर, आर. 876 दीपांशु, आर. 912 अनूप शर्मा एवं आर. 79 आनंद चौरसिया की सराहनीय भूमिका रही।