पश्चिम चम्पारण जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अम्बेदकर आवासीय विद्यालयों में वर्ग-02 से वर्ग-05 तक के छीजन नामांकन हेतु आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को अनुसूचित जनजाति छात्रावास, आरएलएसवाई, बेतिया के सभा कक्ष में ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया संपन्न की गई।
लॉटरी प्रक्रिया के दौरान वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री एवं जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। जिले के सभी 09 आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी कराई गई।
जिले में कुल 328 रिक्त सीटों के विरुद्ध 828 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों में से ही ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से नामांकन हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया गया। पूरी प्रक्रिया विभागीय पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर सभी संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, बच्चे तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे।