
हनुमंत फाउंडेशन ने किया पौधारोपण...
सिरसा। पिछले 28 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही संस्था श्री हनुमंत फाउंडेशन सिरसा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर गोद लिए पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य परियोजना संयोजक सुमन मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर पार्क में तुलसी, आंवला, नीम तथा अन्य औषधीय पौधे रोपित किए गए। मित्तल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी लगातार देखभाल भी उतनी ही जरूरी है जितनी हम एक बच्चे की करते हैं।
उन्होंने कहा कि आज पेड़ों की अंधाधुंध कटाई ने पर्यावरण को असंतुलित करके रख दिया है। आज धरती का तापमान 50 डिग्री को पार कर गया है। प्रकृति से छेड़छाड़ का ही नतीजा है कि आज अतिवृष्टि, सूखा, बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के बाद उसकी देखरेख का भी संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में सह संस्थापक डा. प्रवीण अरोड़ा, अध्यक्ष डा. आशीष खुराना, संरक्षक एमपी गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य बाबू राम मित्तल, सुमन मित्तल, डा. राज कुमार गुप्ता, डा. पूनम असीजा, डा. पुन्य पोपली, मनमोहन धींगड़ा, संतोष, राजेश शर्मा, तरुण, राजेश भाटी, कृष्णा शामिल रहे।
#sirsa #crime #takkartoday #RKP #hanumanat
Sirsa, Sirsa | Jun 5, 2026