
डा. मारूफ अली बने अल्पसंख्यक विभाग यूपी के सलाहकार
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, दी बधाई
बस्ती। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव डा. मारूफ अली को विभाग का प्रदेश सलाहकार नामित किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
डा. मारूफ अली को नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, बाबूराम सिंह, प्रशान्त पाण्डेय, भूमिधर गुप्ता, डा. आलोक रंजन वर्मा, देवेन्द्र श्रीवास्तव, जयन्त चौधरी, मो. रफीक खां, ब्रजेश आर्य, राकेश पाण्डेय, गिरजेश पाल, अनिल भारती, अतीउल्ला सिद्दीकी, सद्दाम हुसेन, अलीम अख्तर, शमसुद्दीन, डा. बदरे आलम, डा. मो. हुसेन, सरवर अली अंसारी, नियाज अहमद, शौकत अली नन्हू, डा. जमील अहमद, जलाल अहमद, रियाज अहमद खान, अतीत अहमद और मो. हाशिम सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डा. मारूफ अली के अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता से अल्पसंख्यक विभाग को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Basti, Basti | Sep 18, 2026