Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

उत्तराखंड में तबादला नियम पर शासन का नया आदेश, गंभीर बीमारी और दंपति मामलों में मिलेगी राहत उत्तराखंड में सरकारी सेवकों के तबादलों को लेकर तमाम नियमों में जारी हुए स्पष्ट निर्देश, कार्मिक विभाग ने इन मामलों में दी राहत देहरादून: उत्तराखंड में तबादला नीति को लेकर नया आदेश जारी किया गया है. कार्मिक विभाग ने अब तबादलों पर गंभीर बीमारी, दंपति और माता-पिता की सेवा जैसे बिंदुओं को भी राहत देने के लिए मान्यता दी है. यानी इसके आधार पर भी अब तबादले से जुड़े आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. उत्तराखंड में सरकारी सेवकों के तबादलों को लेकर चले आ रहे तमाम नियमों में कुछ स्पष्ट निर्देश जारी हुए हैं. कार्मिक विभाग ने अब नए आदेश में विभिन्न गंभीर बीमारियों के अलावा सरकारी सेवकों की पारिवारिक जिम्मेदारियो को भी इसमें शामिल कर इन्हें तबादले का आधार मानने की मान्यता दी है. उत्तराखंड सरकार ने वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए सभी विभागों, आयुक्तों और जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया है कि तबादला प्रक्रिया के दौरान अधिनियम की मूल भावना और मानवीय पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए. कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी आदेश में स्थानांतरण से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं. शासन के अनुसार, उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 की धारा 27 में अधिनियम के क्रियान्वयन के दौरान उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों के निस्तारण का प्रावधान किया गया है. इसी के तहत शासन ने विभिन्न विभागों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं पर विचार करने के बाद यह स्पष्टीकरण जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि यदि किसी विभाग की विशेष परिस्थितियों के कारण स्थानांतरण संबंधी किसी प्रावधान में संशोधन, परिवर्तन या छूट देने की आवश्यकता महसूस होती है, तो संबंधित विभाग इसका प्रस्ताव मुख्य सचिव के माध्यम से शासन को भेज सकता है. मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद ही ऐसे मामलों में निर्णय लिया जाएगा. गंभीर बीमारी से जूझ रहे कर्मचारियों को राहत: शासन ने स्पष्ट किया है कि अधिनियम की धारा 17 (1) (ख) के अंतर्गत गंभीर रूप से रोगग्रस्त या दिव्यांग कर्मचारियों को उनके अनुरोध पर स्थानांतरण में विशेष सुविधा दी जा सकती है. इस प्रावधान के तहत खुद कर्मचारी, उनके पति या पत्नी, अविवाहित महिला कर्मचारी, विवाहित महिला कर्मचारी, उनके जीवनसाथी या 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के गंभीर रोग या दिव्यांगता की स्थिति को भी आधार माना जाएगा. स्थानांतरण अधिनियम की धारा 3 (2) और 3 (3) में निर्धारित पात्रताओं के अनुरूप ऐसे कर्मचारियों को राहत दी जाएगी. जिन कर्मचारियों के माता-पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या जिनके परिवार के अन्य सदस्य पूरी तरह उन पर आश्रित हैं, उनके मामलों में भी विभाग आवश्यक परीक्षण के बाद उचित स्थान पर तैनाती सुनिश्चित कर सकता है. शासन का मानना है कि ऐसी परिस्थितियों में कर्मचारियों को परिवार से दूर तैनात रखने से न केवल सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं, बल्कि कार्यकुशलता भी प्रभावित होती है. इसलिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए गए हैं. दंपति कर्मचारियों को एक स्थान पर तैनाती का प्रयास: आदेश में दंपति कर्मचारियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण व्यवस्था स्पष्ट की गई है. यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में हैं और अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं, तो विभाग उनके पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक ही स्थान या निकटवर्ती स्थानों पर तैनात करने का प्रयास करेगा. शासन ने कहा है कि स्थानांतरण पर विचार करते समय विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के पति-पत्नी के कार्यस्थल, पारिवारिक परिस्थितियों और उपलब्ध रिक्तियों का आकलन करेंगे. जहां संभव होगा, वहां उन्हें उपयुक्त स्थान पर तैनात किया जाएगा. इससे पारिवारिक जीवन और कार्य निष्पादन के बीच बेहतर संतुलन स्थापित हो सकेगा. गृह जनपद की परिभाषा भी की स्पष्ट: शासन ने गृह जनपद को लेकर भी भ्रम की स्थिति दूर करने का प्रयास किया है. अधिनियम की धारा 17 (2) (ख) के तहत समूह ग के लिपिकीय एवं गैर-प्रशासनिक कर्मचारियों और समूह घ के कर्मचारियों को गृह स्थान को छोड़कर गृह जनपद में ही तैनात किए जाने का प्रावधान है. यदि किसी कर्मचारी का मूल निवास जिस गांव, कस्बे या तहसील में है, उसे गृह स्थान माना जाएगा. ऐसे में गृह स्थान से भिन्न गांव, कस्बे या तहसील में स्थित तैनाती को गृह जनपद के अंतर्गत माना जा सकेगा. सरकार का मानना है कि इस स्पष्टीकरण से गृह जनपद और गृह स्थान को लेकर लंबे समय से बनी हुई व्याख्यात्मक समस्याएं समाप्त होंगी. विभागों को निर्णय लेने में आसानी होगी.

Uttarakhand, India | Jun 8, 2026

MORE NEWS

🚨 जखोली में मूसलाधार बारिश से तबाही, खुदगर गदेरा उफान पर 🌧️⛰️

रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड में बुधवार शाम हुई भारी बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया। ग्राम सभा खलियाण स्थित राम मंदिर के पास बहने वाला **खुदगर गदेरा** अचानक उफान पर आ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

🔹 तेज बहाव की चपेट में आने से पुजार गांव से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी 2 से 3 पुलियाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।
🔹 पुजारगांव–सिरवाड़ी मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है।
🔹 प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से मार्ग खोलने और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।
🔹 राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्र का आकलन किया जा रहा है।

⚠️ स्थानीय लोगों से अपील है कि नदी-नालों और गदेरों के आसपास जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

#Rudraprayag #Jakholi #HeavyRain #Uttarakhand #RainAlert #DisasterUpdate #Khaliyan #PujarGaon #UttarakhandNews #WeatherAlert #RudraprayagNews 🌧️🚨⛰️

🚨 जखोली में मूसलाधार बारिश से तबाही, खुदगर गदेरा उफान पर 🌧️⛰️ रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड में बुधवार शाम हुई भारी बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान पहुंचाया। ग्राम सभा खलियाण स्थित राम मंदिर के पास बहने वाला **खुदगर गदेरा** अचानक उफान पर आ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 🔹 तेज बहाव की चपेट में आने से पुजार गांव से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी 2 से 3 पुलियाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। 🔹 पुजारगांव–सिरवाड़ी मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। 🔹 प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से मार्ग खोलने और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। 🔹 राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्र का आकलन किया जा रहा है। ⚠️ स्थानीय लोगों से अपील है कि नदी-नालों और गदेरों के आसपास जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। #Rudraprayag #Jakholi #HeavyRain #Uttarakhand #RainAlert #DisasterUpdate #Khaliyan #PujarGaon #UttarakhandNews #WeatherAlert #RudraprayagNews 🌧️🚨⛰️

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 10, 2026

🚨 गौरीकुंड में महिला यात्री की बिगड़ी तबीयत, पुलिस की तत्परता से मिली राहत 🚨

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर अपने परिजनों के साथ पहुंची दिल्ली निवासी समृद्धि की गौरीकुंड में अचानक तबीयत खराब हो गई। महिला की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही गौरीकुंड चौकी में तैनात पुलिसकर्मी अर्जुन सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए उन्हें सरकारी अस्पताल गौरीकुंड पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद महिला की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। स्वास्थ्य लाभ मिलने पर महिला अपने परिजनों के साथ सुरक्षित रूप से आगे की यात्रा पर रवाना हो गईं।

महिला एवं उनके परिजनों ने समय पर सहायता और संवेदनशील व्यवहार के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार व्यक्त किया।

✅ *केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार तत्पर है।

#KedarnathYatra #RudraprayagPolice #Gaurikund #UttarakhandPolice #Kedarnath #PilgrimSafety #SevaSurakshaMitrata #Rudraprayag #CharDhamYatra2026

🚨 गौरीकुंड में महिला यात्री की बिगड़ी तबीयत, पुलिस की तत्परता से मिली राहत 🚨 रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर अपने परिजनों के साथ पहुंची दिल्ली निवासी समृद्धि की गौरीकुंड में अचानक तबीयत खराब हो गई। महिला की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही गौरीकुंड चौकी में तैनात पुलिसकर्मी अर्जुन सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए उन्हें सरकारी अस्पताल गौरीकुंड पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद महिला की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। स्वास्थ्य लाभ मिलने पर महिला अपने परिजनों के साथ सुरक्षित रूप से आगे की यात्रा पर रवाना हो गईं। महिला एवं उनके परिजनों ने समय पर सहायता और संवेदनशील व्यवहार के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार व्यक्त किया। ✅ *केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार तत्पर है। #KedarnathYatra #RudraprayagPolice #Gaurikund #UttarakhandPolice #Kedarnath #PilgrimSafety #SevaSurakshaMitrata #Rudraprayag #CharDhamYatra2026

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 10, 2026

केदारनाथ धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा केदार के समक्ष देश की उन्नति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की गई।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, पर्यटन, धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण और विकास प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की समृद्धि, सुख-शांति और विश्व कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

#Kedarnath #PMModi #12YearsOfModiGovernment #BKTC #KedarnathDham #Rudraprayag #Uttarakhand

केदारनाथ धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा केदार के समक्ष देश की उन्नति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की गई। बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, पर्यटन, धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण और विकास प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की समृद्धि, सुख-शांति और विश्व कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की। #Kedarnath #PMModi #12YearsOfModiGovernment #BKTC #KedarnathDham #Rudraprayag #Uttarakhand

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 10, 2026

बाबा केदारनाथ के नन्हें भक्त ने कहा, खुशी हो रही है कि मेरा देश अच्छा बढ़ रहा है।

बाबा केदारनाथ के नन्हें भक्त ने कहा, खुशी हो रही है कि मेरा देश अच्छा बढ़ रहा है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 10, 2026

मसूरी रोड झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत,

देहरादून। मसूरी रोड स्थित झड़ीपानी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 10 जून 2026 को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
डीसीआर देहरादून की सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम भूभाग और खड़ी ढलानों के बीच एसडीआरएफ, पुलिस तथा अन्य एजेंसियों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे शवों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। शवों को मुख्य सड़क तक लाने के बाद पुलिस द्वारा पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार हादसे में मृत व्यक्तियों की पहचान निम्न रूप में हुई है—
सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत, हरियाणा
मानित (19 वर्ष), निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
सविता (48 वर्ष), पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
संगीता (46 वर्ष), पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, नई दिल्ली
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
इस दर्दनाक दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मसूरी रोड झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत, देहरादून। मसूरी रोड स्थित झड़ीपानी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 10 जून 2026 को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। डीसीआर देहरादून की सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम भूभाग और खड़ी ढलानों के बीच एसडीआरएफ, पुलिस तथा अन्य एजेंसियों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे शवों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। शवों को मुख्य सड़क तक लाने के बाद पुलिस द्वारा पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों की पहचान पुलिस के अनुसार हादसे में मृत व्यक्तियों की पहचान निम्न रूप में हुई है— सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत, हरियाणा मानित (19 वर्ष), निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश सविता (48 वर्ष), पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश संगीता (46 वर्ष), पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, नई दिल्ली हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। इस दर्दनाक दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 10, 2026