पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंदर नगर में नशा मुक्ति पर मोटिवेशनल सेशन
जोगिंदर नगर, 24 जून। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंदर नगर में आज विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति विषय पर एक मोटिवेशनल सेशन आयोजित किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सालय जोगिंदर नगर के पशु चिकित्सक श्री अरविंद शर्मा रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में फैल रही नशे की बुराइयों तथा उसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री मनोज चौहान ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बुरी आदतों से बचने, अच्छी आदतों को अपनाने तथा अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।
Mandi, Mandi | Jun 24, 2026