अमेरिका में बच्चों व टीनेजर्स रात के समय फेसबुक और इंस्ट्राग्राम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। उनके लिए रोजाना एप चलाने की डेली लिमिट भी लागू होगी।
यह बदलाव 26 अगस्त को अमेरिका में मेटा और 29 राज्यों के बीच हुए 16.7 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.59 लाख करोड़ रुपए के एक बड़े कानूनी समझौते के बाद लागू किए जा रहे हैं। यह नियम अभी पूरी दुनिया में नहीं केवल अमेरिका में लागू होंगे।
मेटा पर आरोप था कि फेसबुक और इंस्टाग्राम से बच्चों और टीनेजर्स के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और कंपनी ने इस नुकसान को लोगों से छुपाया। मेटा पर बच्चों का पर्सनल डेटा जुटाकर AI मॉडल्स को ट्रेन करने का आरोप भी है।
मेटा को 4 बड़े बदलाव करने होंगे
डेली यूज लिमिट: टीनेजर्स के लिए रोजाना एप इस्तेमाल की लिमिट तय होगी।
नाइटटाइम ब्लॉक्स : रात के समय टीनेजर्स के लिए रोक लगाने वाला फीचर।
उम्र की सख्त जांच: छोटे बच्चों को एप्स से दूर रखने के लिए वेरिफिकेशन टूल।
पैरेंटल कंट्रोल: बच्चों के सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए फीचर्स। #instagram
Vasai, Palghar | Aug 27, 2026