Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

अबूधाबी से गांव पहुंचा अभय का शव, मचा कोहराम बरहज (देवरिया)। करूअना क्षेत्र के पांडेय फुलवरिया गांव निवासी अभय चौरसिया (40) का शव शनिवार को अबूधाबी से गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार, अभय चौरसिया रोजी-रोटी के लिए अबूधाबी में इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। छह जुलाई को उनके सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना परिजनों को साथियों ने फोन पर दी थी। बाद में उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अभय दीपावली के बाद दूसरी बार काम करने के लिए अबूधाबी गए थे। वह रामनक्षत्र चौरसिया के चार बेटों—मुन्ना, अभय, हरिशंकर और अवधेश—में दूसरे नंबर पर थे। घटना के बाद से परिजन लगातार उनके शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को शव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। #barhajnews #deorianews

Barhaj, Deoria | Jul 12, 2026

MORE NEWS