
जगदीशप्रसाद पांडर अब नोहर पुलिस थाने में संभालेंगे थानाधिकारी का पद,सख्त कार्रवाई और संवेदनशील पुलिसिंग के लिए चर्चित
बज्जू - अपनी सख्त कार्यशैली, निष्पक्ष पुलिसिंग और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए चर्चित थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर का स्थानांतरण बज्जू पुलिस थाने से पुलिस थाना नोहर (जिला हनुमानगढ़) में थानाधिकारी पद पर किया गया है।
पांडर ने बज्जू में अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया। उनकी त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष निर्णयों के चलते आमजन का पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ, जबकि अपराधियों में कानून का भय बना रहा। जहां-जहां जगदीश प्रसाद पांडर ने थानाधिकारी के रूप में सेवाएं दीं, वहां उन्होंने प्रभावी पुलिसिंग, जनसुनवाई और कानून के प्रति सख्त रवैये से अपनी अलग पहचान बनाई। वे युवाओं को नशे, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज निर्माण में योगदान देने के लिए भी लगातार प्रेरित करते रहे।
उनके स्थानांतरण पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नोहर में भी वे अपनी ईमानदार, निष्पक्ष और जनहितैषी कार्यशैली से पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।