Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

कांग्रेस में अनुशासन को लेकर सख्त रुख, बयानबाज़ी पर कार्रवाई तय; नीरज भारती के आरोपों से गरमाया सियासी माहौल शिमला, 8 जून। प्रदेश कांग्रेस में आंतरिक अनुशासन को लेकर बड़ा सख्त संदेश सामने आया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाज़ी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ पार्टी नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और केंद्रीय नेतृत्व पर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं। उन्होंने इन आरोपों को सरकार और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की सुनियोजित कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है और इसमें हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को पार्टी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। किसी भी नेता को यह अधिकार नहीं है कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के हवाले से भी यह स्पष्ट किया गया कि जो भी व्यक्ति पार्टी या सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संगठन ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें मीडिया या सोशल मीडिया के बजाय पार्टी के उचित मंच पर रखें। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज भारती के हालिया बयानों का उल्लेख करते हुए विनोद ज़िंटा ने कहा कि यदि उन्हें कोई शिकायत थी तो उसे पार्टी के भीतर रखा जाना चाहिए था, न कि सार्वजनिक मंच पर उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि ऐसे आरोप किस उद्देश्य और किसके कहने पर लगाए गए। उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगामी कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक में तय की जाएगी। यह बैठक 9 जून को दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता अनुशासन समिति के अध्यक्ष विधायक कुलदीप सिंह राठौर करेंगे, जिसमें पार्टी के भीतर अनुशासन से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, महासचिव हरिकृष्ण हिमराल और यशपाल तनाईक भी मौजूद रहे।