
नौणी विश्वविद्यालय में तीसरे दिन भी एबीवीपी का प्रदर्शन जारी, छात्रों को किया संबोधित
नौणी। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की विश्वविद्यालय इकाई द्वारा चलाया जा रहा अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा।
तीसरे दिन एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान विद्यार्थियों से इन मुद्दों के समाधान के लिए एकजुट होकर एबीवीपी के साथ चलने का आह्वान किया गया।
एबीवीपी ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से जुड़े फीस वृद्धि, छात्र सुविधाओं, RHWE, शिक्षा एवं अन्य छात्र हित के मुद्दों को लेकर संगठन लगातार अपनी आवाज उठा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मुद्दों के समाधान के लिए विद्यार्थियों की एकजुटता आवश्यक है।
एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित समाधान की दिशा में कदम उठाने की मांग की। संगठन ने कहा कि जब तक छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक विद्यार्थियों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाता रहेगा।