
चूरू, 23 अगस्त। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतननगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 कार्टन अवैध देसी शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. आईपीएस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चूरू सुनील कुमार आरपीएस तथा पुलिस उप अधीक्षक चूरू ग्रामीण गजेंद्र सिंह के सुपरविजन में रतननगर थानाधिकारी सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि धीरासर शेखावतान निवासी एक व्यक्ति के मकान से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से 15 कार्टन देसी शराब बरामद की।
मामले में पुलिस ने धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्रवाई में कांस्टेबल मुनेश कुमार (795) की विशेष भूमिका रही।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में ASI धापी सैनी, कांस्टेबल सुमित कुमार, मानू तथा अनिल कुमार शामिल रहे।
#tharkiawaazajay #churu #ChuruPolice #Arrest #rajasthanpolice
Churu, Churu | Aug 23, 2026