Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

झुंझुनूं पुलिस का महिला सुरक्षा अभियान: महिला वॉलन्टियर्स के साथ संवाद, सम्मान समारोह आयोजित महिला सुरक्षा जागरूकता माह: झुंझुनूं रिजर्व पुलिस लाइन में महिला वॉलन्टियर्स का सम्मान, सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी झुंझुनूं। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में 1 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक संचालित महिला सुरक्षा जागरूकता माह के तहत बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में महिला वॉलन्टियर्स के साथ संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस की विभिन्न पहल के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा सखी, साथिन, महिला अधिवक्ता, एनजीओ कार्यकर्ता, एएनएम, जीएनएम, गृहिणियां, एनएसएस, एनसीसी तथा सीएलजी सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के उपाय, राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर सुरक्षा टिप्स, नई न्याय संहिताएं, वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर, पोक्सो एक्ट, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, नौकर एवं किरायेदार सत्यापन, SHE-Box, कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित कानून (विशाखा गाइडलाइन) तथा वरिष्ठ जन संबल योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिला वॉलन्टियर्स से समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और सकारात्मक वातावरण तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर थाना स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला वॉलन्टियर्स को पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS), वृत्ताधिकारी झुंझुनूं शहर गोपाल सिंह ढाका (RPS), वृत्ताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण हरिसिंह धायल (RPS), आरपीएस (प्रोबेशन) अम्बिका चौधरी सहित जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews District Collector & Magistrate - Jhunjhunu Jhunjhunu Police

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jul 8, 2026

MORE NEWS