#राठ में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
हमीरपुर के राठ कस्बे में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब डुमरियापुरा मोहल्ले में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की नजर पड़ते ही मामले की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां डॉक्टर कनिष्क माहुर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह हाफ शर्ट और जींस पहने हुए था।
कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
👉 आप पहचान में मदद कर सकते हैं, खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
👉 अपनी राय कमेंट में जरूर दें
👉 ऐसे ही अपडेट्स के लिए पेज राठ टाइम्स को फॉलो करें
#Rath #Hamirpur #BreakingNews #UPPolice #LocalNews #RathTimes #Unidentified #PublicAlert
Rath, Hamirpur | Jun 23, 2026