बदल जाएगा अपना पताही! 7 KM में फैलेगा ऐतिहासिक 'घोड़दौड़ पोखर' पर्यटन स्थल; धरातल पर उतरे विधायक और अधिकारी
पूर्वी चंपारण (पताही): चंपारण के गौरव और पदुमकेर ग्राम पंचायत की ऐतिहासिक धरोहर 'घोड़दौड़ पोखर' के दिन अब बहुरने वाले हैं। यह ऐतिहासिक स्थल बहुत जल्द बिहार के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अमिट छाप छोड़ने के लिए तैयार है। जल संसाधन विभाग और पर्यटन विभाग के संयुक्त सौजन्य से करोड़ों रुपये की लागत से इस धरोहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का केंद्र बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
🚀 पूर्व CM नीतीश कुमार तक पहुंचा था वीडियो, ऐसे बनी बात:
गौरतलब है कि सात किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैले इस ऐतिहासिक पोखर के जीर्णोद्धार की मुहिम तब शुरू हुई थी, जब स्थानीय स्तर पर इसका वीडियो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचाया गया था। मुख्यमंत्री इस धरोहर को देखकर अत्यंत प्रभावित हुए थे और इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी, जो अब धरा�