ग्राम पंचयात चानी पोस्ट -तिसरियाड़ा की प्रतिभाशाली बेटी पिंकी को पीसीएस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी इस प्रेरणादायक उपलब्धि से निश्चित रूप से इस क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित होंगे। आपकी सफलता इस क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। पिंकी और उनके परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।