सांचौर में ANTF का बड़ा वार: 64 लाख की 2.136 किलो MD बरामद, तस्कर कार छोड़कर फरार
जालोर. ANTF ने झाब थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 किलो 136 ग्राम मेफाड्रॉन (MD) बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है। टीम को देखकर तस्कर बिना नंबर की स्विफ्ट कार छोड़कर फरार हो गए। कार से GJ 08 BB 1926 अंकित दो नंबर प्लेट भी बरामद हुईं। पुलिस ने MD और कार जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।
Sanchore, Jalor | Aug 22, 2026