
बाल सुरक्षा के लिए अनुसंधान आधारित नवाचार की ओर राजस्थान पुलिस का मजबूत कदम!
राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में यूनिसेफ (UNICEF) के सहयोग से संचालित 'बाल संरक्षण केंद्र' का महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा जी द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीजीपी महोदय ने केंद्र के सदस्यों, पुलिस अधिकारियों एवं UNICEF प्रतिनिधियों के साथ बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन समीक्षा की।
यह केंद्र महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन तथा अकादमी निदेशक एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री संजीव कुमार नार्जरी जी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान RPA के अतिरिक्त निदेशक श्री शंकर दत्त शर्मा, पुलिस निरीक्षक श्री धीरज वर्मा, यूनिसेफ कार्यक्रम अधिकारी हिमाली लेउवा, सलाहकार सिंधु बिनुजीत, डॉ. अजीत, आशुतोष, आकाश उपाध्याय सहित पुलिस और UNICEF के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यदि आपको भी कभी बाल उत्पीड़न या ऐसी कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस सहायता नंबर 112 पर संपर्क करें।
#Rajasthanpolice #Childprotection #UNICEF #Rajasthanpoliceacademy #Cybersafetyforkids