
📍प्रकाशित खबर विभागीय अधिकारियों की प्रताड़ना के आरोप के संबंध में वस्तुस्थिति
===
तहसीलदार जनपद पंचायत जयसिंहनगर सुषमा धुर्वे ने प्रकाशित खबर विभागीय अधिकारियों की प्रताड़ना के आरोप के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराया है कि पटवारी श्री रमेश पटेल द्वारा बार-बार समाचार पत्र में प्रकाशित कराया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रताडित किया जा रहा है। जबकि सत्यता यह है कि प्रशासनिक कार्य की दृष्टि से दिनांक 01/09/2025 को पटवारी हल्का
बनसुकली एंव मुदरियाटोला आबंटित किया गया था। उक्त आदेश के विरूद्ध श्री रमेश पटेल द्वारा उच्च न्यायालय में रिट 37316/2025 दायर की गई थी। जिसमें निर्णय दिनॉक 26/09/2025 में रमेश पटेल को नवीन आबंटित हल्कें में उपस्थिति देकर अभ्यावेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए थे। रमेश पटेल द्वारा उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन नहीं करते हुए उपस्थिति नहीं दी गई।
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर जिला शहडोल म.प्र. के आदेश क्र. / प्रवा./2025 जयसिंहनगर दिनांक 12/09/2025 के तहत रमेश पटेल को निलंबित किया गया। जिसके विरूद्ध रमेश पटेल द्वारा उच्च न्यायालय में रिट याचिका क्रमांक 37244/2025 दायर की गई जो उच्च न्यायालय के निर्णय दिनांक 19/01/2026 के तहत याचिका निरस्त की गई। रमेश पटेल के अभ्यावेदन दिनांक 19/02/2026 के तहत
कार्यवाही करते हुए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर जिला शहडोल म.प्र. के आदेश क्रमांक/ प्रवा./स्था./2026/241 जयसिंहनगर दिनांक 02/03/2026 के तहत निलंबन से बहाल किया गया एंव पटवारी हल्का जगड़ा में पदस्थ किया गया जिसके परिपालन में दिनांक 12/03/2026 को रमेश पटेल द्वारा उपस्थिति दी गई। किन्तु आज दिनांक तक प्रभार नहीं लिया गया न ही दिनांक 12/03/2026 के पश्चात आज दिनांक उपस्थित नहीं हुए।
उपरोक्त के अतिरिक्त रमेश पटेल द्वारा आवेदन दिनांक 02/09/2025, 26/03/2026 द्वारा बार-बार केवल पटवारी हल्का बराछ की मांग की जा रही है एंव रमेश पटेल द्वारा इस्तीफा देने की बात बिल्कुल निराधार एंव तथ्यहीन है। आज दिनांक इस आशय का कोई भी आवेदन कार्यालय को प्राप्त नहीं है।
#शहडोल #shahdol