अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे और प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन थापन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। करीब 17-18 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर चल रहे सचिन थापन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।
जेल प्रशासन के अनुसार, भूख हड़ताल के कारण शरीर में अत्यधिक कमजोरी आने के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अस्पताल पहुंचने पर इलाज कराने से भी मना कर दिया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।