*सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता सत्र का आयोजन*
*महिलाओं को कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबर एवं पुलिस सेवाओं की दी जानकारी*
#चित्तौड़गढ़, 22 अगस्त 2026। हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से संचालित सखी परियोजना के अंतर्गत मंजरी फाउंडेशन द्वारा आज चित्तौड़गढ़ में सखी संगम समिति के फेडरेशन की बैठक के दौरान चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सखी परियोजना से जुड़ी करीब 60 महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला थानाधिकारी रेनू एवं कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा महिलाओं को महिला सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी अवगत कराया गया।