कर्तव्यनिष्ठा और साहस जब जुनून बन जाए, तो मौत के मुँह से भी सैकड़ों जानें बचाई जा सकती हैं!
दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai फ़्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुए जानलेवा हमले और अपहरण के प्रयास के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस अदम्य साहस, संयम और वीरता का परिचय दिया, उसने पूरी दुनिया को भारत के बेटे की जांबाजी का कायल कर दिया है।
गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान होने के बावजूद, कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कॉकपिट पर नियंत्रण बनाए रखा और समय रहते इमरजेंसी सिग्नल भेजकर 174 से अधिक यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान बचा ली।
राजस्थान पुलिस देश के इस वीर सपूत की अदम्य बहादुरी, सूझबूझ और उच्च कर्तव्यनिष्ठा को दिल से सलाम करती है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है।
#Salutetobravery #Captainsmitmachhar #Realhero #FlydubaiFZ1073 #Rajasthanpolice