
पटना राजधानी के मनेर स्थित थाना के परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने की। बैठक पर मौजूद मोहर्रम कमेटी के सदस्यों, लाइसेंसधारी खलीफा व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरी तरह से डीजे बजा पर प्रतिबंध है, जो भी बाजा बजाये धार्मिक सॉन्ग बजाए। जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को परेशानी ना हो। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण -सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए। वही कमेटी के सदस्यों ने कहाकि जुलूस व ताजा निकलने वाले मुख्य रूट बस्ती रोड के सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण सड़क की हालत जर्जर बनी हुई है। जिसे जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाए। जिसे आसानी से जुलूस और ताजिया मनेर का भ्रमण कर सके। साथ ही कहाकि कई जगहों पर बिजली के तार काफी नीचे है, जिससे ताजिया, गाजे-बाजे व जुलूस में शामिल लोगों को काफी दिक्कतें होती है। विभाग उसकी मरम्मती और ठीक करा देती। जिसे लोगो को सहूलियत होती। नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद और थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया, इसके अलावा छोटी दरगाह के पास लगने वाले ट्रक को हटाने की भी मांग की। मौके पर नगर के सभापति विद्याधर विनोद सिंह, उपसभापति शंकर कुमार, मुखिया जितेंद्र कुमार, मुखिया अशोक सिंह, पार्षद प्रतिनिधि रणवीर कुमार, खलीफा चुन्नू खान, मो. मनोव्वर, मो. ताबिस, आबिद आलम, मसकुर, मो. मोकिम, मो. तमन्ना मंसूरी सहित कई लोग थे। #Maner #Peace #Committee #Meeting #Muharram #Festival #Patna #bihar खबर 20-20
Maner, Patna | Jun 19, 2026