
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे वत्सल्य धाम बाल गृह मे मनाया राहुल गाँधी का जन्मदिन
परवेज़ आलम की रिपोर्ट
पलामू -- कॉंग्रेसी करकर्ताओ ने देश भर मे राहुल गाँधी का जन्मदिन धूम धाम से 19 जून 2026 को मनाया, और केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर राहुल गाँधी का जन्मदिन का बधाई दिया,
वही पलामू जिला मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व मे राहुल गाँधी का जन्मदिन एक अलग रुप से मनाया, उन्होंने ने अपने नेता राहुल गाँधी जन्मदिन डालटनगंज सिचाई विभाग स्थित वातसल्य धाम बाल गृह (अनाथ आश्रम ) मे रह रहे बच्चों के साथ केक काटकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन मनाया, और इस मौके पर जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने बच्चों के बीच कॉपी पेन, मिठाई, के साथ कई खाने के सामग्री का वितरण किया
इस कार्यक्रम के मौके पर जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा कि देश मे न्याय, संविधान और लोकतान्त्रिक मूल्यों कि आवाज़ बुलंद करने नेता राहुल गाँधी जी सदैव सत्य सामाजिक न्याय एंव जनहित के लिए आवाज़ को मजबूती प्रदान की है
कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कोर्डिनेटर रामाशीष पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, मिथलेश सिंह, अरविन्द पासवान, सत्येंद्र सिंह, नसीम खान, रिजवान खान, जीतेन्द्र कमलापुरी, अभिषेक तिवारी, धनजय पाठक, गोपाल शर्मा, पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रूद्र शुक्ला, के साथ सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे
Garhwa, Garhwa | Jun 19, 2026