गांधी-शास्त्री जयंती पर शेखपुरा में कार्यक्रम, स्वच्छता और पौधारोपण का दिया संदेश
Sheikhpura Collectorate Sheikhpura Hunt New Randhir Kumar Soni DRCC Sheikhpura Sheikhpura Police बात मनकौल गांव की News Bihar pk सनैया पंचयात #dmsheikhpura #BiharNews
शेखपुरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को मंथन सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों, सादगी, त्याग, सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के योगदान पर प्रकाश डाला गया। जिला पदाधिकारी ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अधिकारियों और कर्मियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। समाहरणालय परिसर में पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और पौधारोपण किया। इस दौरान स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।