हिसार में कई जगह फायरिंग से दहशत
हिसार में रंजि#श के चलते अलग-अलग इलाकों में फाय#रिंग की घटनाओं से हड़कंप मच गया। 12 क्वार्टर की गली नंबर-9, पड़ाव चौक, शीतला माता मंदिर गली, सूर्य नगर और भारत नगर में गोलियां चलने की सूचना है।
12 क्वार्टर निवासी कविता ने बताया कि रात दो बाइक पर 4 युवक आए और घर पर फा#यरिंग के साथ ईं#टें बरसाईं। महिला के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले भी उनके घर पर ईं#टें फेंकी गई थीं और पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
पड़ाव चौक में करीब 7:15 बजे एक घर के बाहर भी फा#यरिंग हुई। मकान मालिक सुनील ने बताया कि उसके बेटे विनय से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। विनय फिलहाल जेल में है और इसी रंजिश में उसके घर के बाहर फा#यरिंग की गई।
वहीं पुलिस के अनुसार, रंजिश के चलते फा#यरिंग की आशंका है। बारह क्वार्टर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपियों की तलाश में शहर में नाकाबंदी कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। #hisar #citybignews #trending
Hisar, Hissar | Sep 1, 2026