
शिमला के टूटू में बवाल: सैलून संचालक पर युवतियों से कथित अभद्र व्यवहार के आरोप, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
शिमला: राजधानी शिमला के टूटू क्षेत्र में एक सैलून संचालक पर स्थानीय युवतियों के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार करने के आरोपों के बाद रविवार को क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोगों ने संबंधित सैलून के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सैलून बंद करवाने की मांग भी उठाई।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आकर व्यवसाय करने वाले लोगों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने की मांग की। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान या जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। आरोपों की पुष्टि होना बाकी है और मामले की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
#Shimla #Totu #ShimlaNews #HimachalNews #HimachalPradesh #UTHimachal