Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी 25 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का पश्चिम चम्पारण जिले में जिलास्तर से लेकर पंचायत स्तर तक सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी एवं गैर-सरकारी व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निमित जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 25 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड, पंचायत एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से अवगत हो सकें। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी एवं गैर-सरकारी व्यक्तियों को चिह्नित कर सम्मानित करने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। #NetworkBihar #BettiahDM #Bettiahsp #Bettiahpolice #BettiahNews #bettiahnagarnigam

Sidhaw, West Champaran | Jul 25, 2026

MORE NEWS