
05 अगस्त तक हर पात्र परिवार को राशन कार्ड देने का लक्ष्य, डीएम कुमार गौरव ने अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी कुमार गौरव ने राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 05 अगस्त 2026 तक जिले को मिले 86,175 नए राशन कार्ड निर्माण के लक्ष्य को हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। समीक्षा बैठक में बताया गया कि अब तक लगभग 75 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। डीएम ने कहा कि अगले तीन दिनों में लंबित आवेदनों के निष्पादन में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि ऑफलाइन प्राप्त सभी राशन कार्ड आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर उन्हें तत्काल ऑनलाइन दर्ज कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही जिन आवेदकों के पास जाति, आवासीय या अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं हैं, उनके दस्तावेजों का शीघ्र निर्गमन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों को नियमित रूप से फूड बास्केट उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#TirhutNow #Muzaffarpur #RationCard #DMKumarGaurav #BiharNews