जमुआ प्रखंड के धर्मपुर पंचायत स्थित धरमपुर गांव में बुढ़िया नदी पर स्नान घाट निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, जिला परिषद सदस्य संजय हजरा, पंचायत समिति सदस्य नुनुलाला हाजरा और समाजसेवी मनीष वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को कीचड़ और असुविधा का सामना करना पड़ता था। मुनिया देवी ने कहा कि घाट निर्माण से माताओं-बहनों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं संजय हजरा ने इसे वर्षों पुरानी मांग बताया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रसाद, झिवलाल महतो, पप्पू वर्मा, चंद्रदेव वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#धर्मपुर #जमुआ #स्नान_घाट #शिलान्यास #मुनिया_देवी #संजय_हजरा #नुनुलाला_हाजरा #मनीष_वर्मा #छठ_घाट #गांव_विकास #गिरिडीह #Jharkhand #Dharampur #Jamua #SnanGhat #FoundationStone #MuniyaDevi #SanjayHazra #Giridih #giridihviews