Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

चक्रधरपुर। देवगांव में भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की वार्षिक रथयात्रा महापर्व को लेकर गुरुवार सुबह से ही पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धापूर्वक प्रारंभ हो गए हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भक्त भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन-पूजन कर सुख, समृद्धि और मंगल की कामना कर रहे हैं। आज सायं लगभग 4:30 बजे भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस पावन रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल होकर रथ को खींचते हैं और पूरे गांव में भक्ति एवं उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिलता है। देवगांव की रथयात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां गांव की महिलाएं सामूहिक रूप से भगवान के रथ को खींचते हुए मौसीबाड़ी तक ले जाती हैं। महिलाओं की यह अनूठी सहभागिता वर्षों से चली आ रही परंपरा का प्रतीक है और यही इस रथयात्रा को विशेष पहचान प्रदान करती है। श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का यह अनुपम दृश्य हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

MORE NEWS

चक्रधरपुर। देवगांव में भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की वार्षिक रथयात्रा महापर्व को लेकर गुरुवार सुबह से ही पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धापूर्वक प्रारंभ हो गए हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भक्त भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन-पूजन कर सुख, समृद्धि और मंगल की कामना कर रहे हैं। आज सायं लगभग 4:30 बजे भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस पावन रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल होकर रथ को खींचते हैं और पूरे गांव में भक्ति एवं उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिलता है। देवगांव की रथयात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां गांव की महिलाएं सामूहिक रूप से भगवान के रथ को खींचते हुए मौसीबाड़ी तक ले जाती हैं। महिलाओं की यह अनूठी सहभागिता वर्षों से चली आ रही परंपरा का प्रतीक है और यही इस रथयात्रा को विशेष पहचान प्रदान करती है। श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का यह अनुपम दृश्य हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। - Chakradharpur News