सोनुआ के सोनापोस में मां मनसा पूजा की धूम, तीन दिनों तक श्रद्धालुओं का तांता
सोनुआ के सोनापोस गाँव में मां मनसा पूजा की धूमधाम से की जा रही है। गुरुवार को सोनुआ नहर से बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से मंदिर में कलश यात्रा लाया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश स्थापना के साथ मां मनसा की पूजा शुरू हुई। सोनापोस गाँव में तीन जगहों पर मां मनसा की पूजा की जाती है। तीन दिनों तक चलने वाले मां मनसा की पूजा में यहाँ सोनुआ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु अपनी मन्नत के अनुसार यहां मंदिर में बत्तख और बकरों की बलि भी चढ़ाते हैं।