Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

पंचकूला पुलिस ने 1 ही दिन में करीब 1.25 करोड़ रुपये की 625 ग्राम हेरोइन बरामद कर 2 अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर किए गिरफ्तार पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने मंगलवार को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी और लगातार दो सफल कार्रवाइयों को अंजाम दिया। अलग-अलग मामलों में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 और एंटी नारकोटिक सेल ने दो अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 625 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपी पड़ोसी राज्यों से ट्राईसिटी क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि इनके सप्लाई नेटवर्क, सप्लायर, खरीदारों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पहला मामला: 321 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम को 14 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि जीरकपुर में किराये पर रहने वाला वंश ग्रोवर (24 वर्ष) बरवाला-डेराबस्सी रोड पर बड़ी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के अनुसार आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 321 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 64 लाख रुपये से अधिक है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से पानीपत का रहने वाला है और वर्तमान में जीरकपुर में किराये पर रह रहा था। आरोपी स्वयं हेरोइन का सेवन करने के साथ-साथ ट्राईसिटी क्षेत्र में इसकी तस्करी भी करता था और बरामद खेप की सप्लाई देने के उद्देश्य से बरवाला पहुंचा था। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन कहां से लाता था और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। दूसरा मामला: एंटी नारकोटिक सेल ने 304 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर दबोचा इसी दिन एंटी नारकोटिक सेल को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि सन्नी सिंह (44 वर्ष) निवासी अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) पंचकूला और ट्राईसिटी क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करता है तथा सेक्टर-21 स्थित घग्गर पुल के पास छठ पूजा स्थल पर एक ग्राहक को खेप देने आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में आरोपी को काबू कर लिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से 304 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन तथा 1,500 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उसके सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचा जा सके। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तस्कर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 15, 2026

MORE NEWS

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल

फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई

डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड,भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच

पंचकूला/ 16 जुलाई:-  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। चूंकि पंचकूला की सीमाएं चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों सहित शहर के अन्य 9 प्रमुख नाकों समेत कुल 18 नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और वाहन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी ईआरवी और राइडर टीमों को भी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड,भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच पंचकूला/ 16 जुलाई:- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। चूंकि पंचकूला की सीमाएं चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों सहित शहर के अन्य 9 प्रमुख नाकों समेत कुल 18 नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और वाहन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी ईआरवी और राइडर टीमों को भी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल

फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026