Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

कुशेश्वरस्थान के होनहार बेटे भगवान बाबू यादव बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता कुशेश्वरस्थान, दरभंगा। कुशेश्वरस्थान प्रखंड के घोड़दौर गांव के लिए गर्व और खुशी का अवसर तब आया जब गांव के होनहार युवक भगवान बाबू यादव ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए Overall Rank 1161 हासिल किया तथा राजस्व अधिकारी (R.O.) श्रेणी में 144वां रैंक प्राप्त कर राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) पद पर चयनित हुए। भगवान बाबू यादव किसान दिनेश यादव एवं गृहणी पूनम देवी के पुत्र हैं। साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाले भगवान बाबू ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे कुशेश्वरस्थान क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े भगवान बाबू यादव ने प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति गहरी रुचि दिखाई। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। लगातार अध्ययन, सेल्फ स्टडी और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने BPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। भगवान बाबू यादव की इस उपलब्धि से घोड़दौर गांव सहित संपूर्ण कुशेश्वरस्थान प्रखंड में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। भगवान बाबू यादव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संपूर्ण कुशेश्वरस्थान प्रखंड एवं क्षेत्रवासियों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी जा रही हैं। हमारी सोच न्यूज़ नेटवर्क की ओर से भी भगवान बाबू यादव को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

MORE NEWS