
गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला की श्री कृष्णा मिशन में बची जान, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
कई अस्पतालों ने ऑपरेशन से किया था इनकार, डॉ. सोमाशा और डॉ. नवीन मौर्य की टीम ने सफल उपचार कर बचाई दो जिंदगियां
बस्ती। गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंची आठ माह की गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु के लिए श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल उम्मीद की किरण बनकर सामने आया। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मानिकचंद निवासी 31 वर्षीय इंद्रावती की हालत बेहद नाजुक थी। गर्भावस्था के दौरान जटिल स्थिति को देखते हुए कई अस्पतालों ने ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया था। ऐसे कठिन समय में परिजन महिला को बड़ेवन स्थित श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की कुशल टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में उपचार करते हुए मां और बच्चे की जान बचाने में सफलता हासिल की।
हॉस्पिटल की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमाशा और वरिष्ठ सर्जन डॉ. नवीन मौर्य के संयुक्त प्रयास से मरीज का उपचार किया गया। चिकित्सकों की टीम ने गंभीर स्थिति को देखते हुए आवश्यक चिकित्सा प्रबंधन किया और जच्चा-बच्चा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता से प्रयास किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
इस सफलता से मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली और अस्पताल के चिकित्सकों एवं पूरी मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।
मरीजों की जान बचाना ही अस्पताल का उद्देश्य : बसंत चौधरी
हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने कहा कि श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ मरीजों की सेवा में जुटी रहती है। इंद्रावती और उनके बच्चे का स्वस्थ होना चिकित्सकों एवं पूरी मेडिकल टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
Basti, Basti | Sep 22, 2026