10 सर्कुलर रोड आवास का बदल रहा है रंग, सियासी चर्चा तेज
पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास, जहां कुछ दिन पहले तक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने परिवार के साथ रह रही थीं, अब नए आवंटी मंत्री नंद किशोर राम के लिए तैयार किया जा रहा है। सरकारी आदेश के बाद आवास खाली कर दिया गया है और मंत्री नंद किशोर राम ने भी आवास का निरीक्षण किया है।
इस बीच आवास के मुख्य गेट का हरा रंग बदले जाने का काम शुरू होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। वहीं, राबड़ी देवी को आवंटित 39 हार्डिंग रोड आवास में भी पहले मौजूद भगवा रंग को बदलकर हरा किए जाने की चर्चा रही थी।
हालांकि, गेट का रंग किस अंतिम रंग में किया जाएगा और इसके पीछे आधिकारिक कारण क्या है, इस पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
#BiharNews #Patna #RabriDevi #NandKishorRam #Politics #TirhutNews
Bihar, India | Jul 11, 2026