
नाथूसरी चौपटा में आशा वर्करों का प्रदर्शन:मार्च-अप्रैल के मानदेय का भुगतान न होने से नाराज, बोली- जेएसवाई स्कीम का पैमेंट नहीं मिला......
सिरसा जिले के चौपटा क्षेत्र में आशा वर्करों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर मानदेय समय पर दिलवाने सहित कई प्रमुख मांगें रखीं।
आशा वर्कर यूनियन हरियाणा के बैनर तले पूर्व प्रधान कलावती माखोसरानी और उप प्रधान रेखा डिंग सहित कई आशा वर्करों ने डॉ. सुरेशा और डॉ. संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि उनका मानदेय एक निश्चित समय सीमा के भीतर मिलना चाहिए।
हर तीन महीने में ब्लॉक स्तरीय कमेटी की मीटिंग करने की मांग
प्रदर्शनकारी आशा वर्करों ने बताया कि कई बार उनका मानदेय बिना किसी कारण के रोक दिया जाता है। उदाहरण के लिए, मार्च-अप्रैल में छह आशा वर्करों का मानदेय नहीं आया, जिसका कारण बताया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चौपटा क्षेत्र में जननी शिशु सुरक्षा योजना (जेएसवाई स्कीम) के तहत भुगतान शून्य है।
#sirsa #anganwadi #salary #takkartoday
Sirsa, Sirsa | Jul 16, 2026