बाबा नीम करौली जी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: २४ तारीख को होगी भव्य प्राण प्रतिष्ठा, उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
शाहजहांपुर: परम पूज्य संत बाबा नीम करौली जी के देश-विदेश में फैले करोड़ों भक्तों के लिए एक अत्यंत हर्ष और उल्लास का समाचार है। आगामी २४ तारीख, दिन बुधवार को बाबा नीम करौली जी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है।
यह पावन धार्मिक अनुष्ठान छोटा चौक स्थित खत्री धर्मशाला के बगल में, दादी सती मंदिर के प्रांगण में संपन्न होगा।
#आपका_अपना_शहर