
पटना जिले के मनेर स्थित सहालीचक ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में आयोजित हुए पांच दिवसीय राधे कृष्णा प्राण प्रतिष्ठा, संगीतमय एवं श्री राम कथा महोत्सव को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर ठाकुरबाड़ी परिसर से निकाल कर पूरे नगर का परिक्रमा करते हुए हल्दी छपरा संगम तट पर जलभरी के लिए पहुंचे। शोभा यात्रा में शामिल लोग जय श्री राधे कृष्णा, जय श्री राम के भक्ति में नारों के साथ नगर का भ्रमण किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने संगम स्थल गंगा तट पर कलश में पवित्र गंगाजल की भारी करते हुए वापस दूरी तय करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित और पुरोहित के द्वारा कलश की स्थापना की गई। वही कलश स्थापना के दौरान काफी संख्या में आसपास के क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। इधर ग्यासपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय राधे कृष्णा प्राण प्रतिष्ठा आयोजित की गई है। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मनेर नगर क्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों के श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए है। आज से शुरुआत हुए इस पूजा कार्यक्रम 5 दिनों तक चलेगा। #maner #patna #Prana #Pratishtha #Radhe #Krishna #shobhayatra
Maner, Patna | Jun 20, 2026