Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

PM Modi Visit: तीन हजार जवानों के पहरे में चंडीगढ़, ड्राई रन में आज हर व्यवस्था का टेस्ट; हाई अलर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले आज पूरा शहर सुरक्षा, प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था की सबसे बड़ी परीक्षा से गुजरेगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से एक दिन पहले चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) और सभी संबंधित विभाग संयुक्त रूप से व्यापक ड्राई रन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) तक प्रस्तावित पूरे रूट, कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं और वीवीआईपी प्रोटोकॉल की बिंदुवार जांच होगी। डीसी निशांत कुमार यादव ने निर्देश दिए हैं कि ड्राई रन केवल औपचारिकता नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की अंतिम परीक्षा होगा। जहां भी कोई कमी मिलेगी, उसे मौके पर ही दूर किया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी तरह की चूक न रहे। सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी गई हैं। ड्राई रन के दौरान प्रत्येक विभाग का जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद रहेगा। तीन हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए चंडीगढ़ पूरी तरह हाई अलर्ट पर रहेगा। करीब 3,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे जबकि एसपीजी प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान संभालेगी। चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा स्वयं पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। एयरपोर्ट, राजिंदरा पार्क, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक), वीवीआईपी रूट, प्रमुख चौराहों और शहर के प्रवेश मार्गों पर विशेष सुरक्षा घेरा रहेगा। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जाएगी। दोपहर तीन बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा प्रधानमंत्री के दौरे के कारण 17 जुलाई को सुबह से दोपहर तीन बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। चंडीगढ़ बैरियर (नयागांव) से पेक लाइट पॉइंट होते हुए सेक्टर-2/3/10-11 चौक तक आवश्यकता के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट या कुछ समय के लिए रोका जा सकता है। इसके अलावा वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान अन्य मार्गों पर भी समय-समय पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस ने कार्यक्रम में आने वाले अधिकारियों और अतिथियों को केवल निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने की सलाह दी है। साइकिल ट्रैक, फुटपाथ और नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे वाहनों को टो भी किया जाएगा। हेलीपैड और सभी वीवीआईपी स्थलों की तैयारियां भी अंतिम चरण में डीसी ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता, सार्वजनिक पार्किंग, निर्बाध बिजली, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए जल निकासी, जलभराव रोकने और सुरक्षित पैदल मार्ग तैयार रखने को भी कहा गया है। ग्रीन रूम, हेलीपैड और सभी वीवीआईपी स्थलों की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, इंजीनियरिंग विभाग, परिवहन विभाग, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। #chandigarhnews #haryananews #panchkulasocialmedia #panchkulanews #tricitynews

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

MORE NEWS

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल

फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई

डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड,भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच

पंचकूला/ 16 जुलाई:-  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। चूंकि पंचकूला की सीमाएं चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों सहित शहर के अन्य 9 प्रमुख नाकों समेत कुल 18 नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और वाहन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी ईआरवी और राइडर टीमों को भी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड,भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच पंचकूला/ 16 जुलाई:- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। चूंकि पंचकूला की सीमाएं चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों सहित शहर के अन्य 9 प्रमुख नाकों समेत कुल 18 नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और वाहन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी ईआरवी और राइडर टीमों को भी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल

फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026