
हत्या या फिर हत्या में फंसाने की साजिश, मृतक का वीडियो वायरल
मृतक ने लगाए थे कई लोगों पर आरोप, हो सकता है सनसनी खेज खुलासा
पीड़ित ने लगे हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है उच्च अधिकारियों से
आप देख रहे हैं पूरी खबर न्यूज़ इलेवन इंडिया टीवी से संस्थापक प्रधान संपादक दिनेश सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट
खबर चित्रकूट से है जहां पहाड़ी कस्बे में करीब एक महीना पहले एक युवक की मृत लाश कस्बे के मानवेंद्र सिंह के घर पर मिली थी। जिसमें मानवेंद्र सिंह एवं परिजनों के ऊपर हत्या का आरोप गांव के मृतक के चाचा एवं अन्य ने थाना सहित उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोप लगाया था। इसी सब आरोप पर पीड़ित मानवेंद्र सिंह ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजते हुए बताया कि मृतक के चाचा ने जिससे मृतक प्रभात सिंह उर्फ अरविंद कुमार पुत्र अजय कुमार के परिजनों से मृतक के चाचा संजय सिंह से लगभग 20 साल मुकदमा चला। प्रॉपर्टी के लालच में साजिश के तहत गांव के दबंग संजय सिंह एवं पिंटू सिंह रविंद्र सिंह द्वारा काफी समय से अभद्रता मारपीट गाली गलौज एवं जान से मार देने की साजिश रचते चले आए हैं। वही प्रभात सिंह अपनी जान बचाकर पहाड़ी कस्बा में एक किराए के मकान पर रहने लगे वहां पर भी प्रॉपर्टी के लिए हत्या की साजिश रचने लगे इसी बीच प्रभात सिंह अपनी सुरक्षा को देखते हुए मेरे यहां रहने लगे घटना के दिन वह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने गया हुआ था। प्रभात सिंह को साजिश के तहत मेरे घर से पहाड़ी थाना क्षेत्र के कहेटा ले गए जहां शराब पिलाया तथा अचेत अवस्था में घटना के शाम घर के सामने फेंक कर चले गए। पीड़ित की पत्नी ने जैसे देखा कि प्रभात सिंह अचेत अवस्था में पड़े हैं तत्काल घटना की जानकारी मुझे फोन पर दिया तथा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी ले गए जहां डॉक्टरों द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया। वही कहा कि प्रभात सिंह शराब का आदी था। विरोधियों ने शराब पिलाकर मरणासन्न हालत में मेरे घर में फेंक कर चले गए तथा मेरे ऊपर हत्या का फर्जी आरोप लगा दिया। वही पीड़ित मानवेंद्र सिंह ने प्रभात सिंह का एक वीडियो भी वायरल किया जिसमें प्रभात सिंह खुद अपनी जान का खतरा अपने गांव के रावेंद्र सिंह पुत्र रामराज सिंह, पिंटू सिंह छोटे लाल सिंह निवासी चौरा से लेनदेन एवं प्रॉपर्टी के कारण जान का खतरा बताया है। वही मानवेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि प्रभात सिंह को अपने घर मे छोटे भाई की तरह रखते थे तथा प्रॉपर्टी अपने नाम मुफ्त में करने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि लगभग तीन बीघा जमीन पैसे देकर खरीदा है जिसमें मृतक के पिता से मेरे पिता द्वारा एक बीघा जमीन खरीदी गई थी इसके बाद लगभग दो बीघा जमीन मेरे द्वारा बैनामा कराया गया है जिसका पैसा देने के सभी रिकार्ड मौजूद है। कुल मिलाकर लगभग तीन बीघा जमीन पैसा देकर खरीदा वही कहा कि गांव से दबंगों ने प्रभात सिंह को गांव से निकाल दिया था डर भय के कारण वह पहाड़ी में किराए में रहने लगा था। परंतु साजिश के तहत विरोधियों द्वारा शराब पिलाकर मरणासन्न हालत में मेरे घर में विरोधियों द्वारा फेंक कर हत्या के आरोप लगाकर फासने का कुचक्र रचा गया। वही बताया कि घटना के पहले उपरोक्त लोगों ने चेक के माध्यम से मुझे पैसा लिया है पैसा मांगने पर फर्जी मुकदमे में फसाने का कुचक्र रचा गया। वही चित्रकूट पुलिस द्वारा घटना की इमानदारी से जांच की गई एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घटना का खुलासा हुआ है। वही पीड़ित मानवेंद्र सिंह ने कहा कि इसके पूर्व भी मेरे बड़े भाई की हत्या की जा चुकी है मुझे षड्यंत्र के तहत फंसा कर हत्या करने का कुचक्र रचा जा रहा है। कहा कि मुझे और मेरे परिवार को जान माल का खतरा है। विरोधी मृतक के चाचा संजय सिंह, रविंद्र सिंह ,पिंटू सिंह से जान का खतरा है। तथा कहा कि उक्त लोग षड्यंत्र के तहत किसी भी समय मुझे मेरे परिवार की हत्या कर सकते हैं। माननीय मुख्यमंत्री की उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस अधीक्षक सहित उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग किया है।