
🔹प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत शिविर लगाकर असंगठित श्रमिकों का किया जाएगा पंजीयन
🔹कटनी - जिले के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीयन किया जाएगा। इसके लिये कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर विकासखंड, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर कैंप आयोजित कर श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा।
श्रम विभाग के अनुसार, जिले में संबल योजना के तहत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों की संख्या को आधार मानते हुए कुल 1 लाख 89 हजार 848 श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका परिषदों, उद्योग विभाग, खनिज, पीडब्ल्यूडी, पीआईयू, जल संसाधन, पीएचई, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के लिए विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित किए हैं।
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है। जिसमें 18 से 40 वर्ष की आयु के असंगठित श्रमिक का पंजीयन किया जाता है, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम हो और जो पीएफ, ईएसआई व एनपीएस के सदस्य न हों।
लाभार्थी की आयु के अनुसार 55 रुपये से 200 रुपये तक का मासिक अंशदान जमा करना होगा और केंद्र सरकार द्वारा भी उतनी ही राशि का योगदान दिया जाएगा। 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद लाभार्थी को 3 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।
आवश्यक दस्तावेज और पंजीयन प्रक्रिया
पंजीयन के लिए श्रमिक ई-श्रम कार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर के साथ आधिकारिक लिंक https://maandhan.in/maandhan/login के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।
#JansamparkMP
#CMMadhyapradesh
@JansamparkMP
@CMMadhyaPradesh
@DrMohanYadav51
Uday Pratap Singh
Labour Department, MP
Prahlad Singh Patel
@jbpcommissioner
#katni #कटनी