गोंडा में घाघरा नदी के किनारे रहने वाले लोग सतर्क हो जाएँ। बहराइच में बौडी थाना क्षेत्र के मुरैना गांव में अपने चाचा के साथ धान की रोपाई करने गए 12 साल के सुनील को मगरमच्छ ने हाथ धुलते समय नदी में ले जाकर अपना ग्रास बना लिया। सुनील अपने परिवार में तीन बहनों में अकेला भाई था, जिसकी मगरमच्छ ने जान ले ली। ठीक ऐसी ही तीन घटनाएं गोंडा में भी हो चुकी हैं। इसलिए घाघरा नदी के किनारे बसे लोगों से हमारी यही अपील है कि वह लोग मगरमच्छ से बचकर रहे। क्योंकि हादसे कभी देखकर नहीं होते। वन विभाग द्वारा नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। लोगों से अपील है कि नदी के किनारे विशेष सावधानी बरतें और बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें।
#Gonda #GhagharaRiver #CrocodileAlert #GondaNews #StaySafe
Gonda, Gonda | Jul 17, 2026