Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

हिलसा के लाल ने किया कमाल, BPSC में 174वीं रैंक हासिल कर बने SDM हिलसा (नालंदा)। हिलसा के स्टेशन रोड निवासी कुंदन कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुंदन कुमार ने BPSC परीक्षा में 174वीं रैंक प्राप्त कर उप समाहर्ता (SDM) पद के लिए चयनित होकर एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। कुंदन की इस सफलता से उनके परिवार, मित्रों और पूरे हिलसा शहर में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया है। सफलता की खबर मिलते ही शुभचिंतकों का उनके घर बधाई देने के लिए तांता लग गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि कुंदन कुमार की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कुंदन कुमार की इस उपलब्धि पर नगरवासियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। #BPSC #BPSCResult #SDM #KundanKumar #Hilsa #Nalanda #SuccessStory #YoungIndiaNews #BiharNews

Hajipur, Vaishali | Jun 22, 2026