अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बाद अब मथुरा के संत दिनेश फलाहारी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दान को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उनका दावा है कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान की सही जानकारी श्रद्धालुओं को नहीं मिलती. फलाहारी महाराज का आरोप है कि मंदिर की गुल्लकें और दानपात्र खोले जाने के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं, जिससे चढ़ावे में गड़बड़ी की आशंका बढ़ जाती है. फलाहारी महाराज ने मंदिर प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर जांच की मांग की है.
Ambala, Ambala | Jun 17, 2026