
गिरिडीह में जंगली हाथियों का कहर, खेत में काम कर रहे किसान की कुचलकर मौत
गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत जरीडीह गांव में सोमवार को जंगली हाथियों के झुंड ने 40 वर्षीय किसान उपेंद्र यादव पर हमला कर उन्हें कुचलकर मार डाला। घटना उस समय हुई जब वह कजरा गढ़ा जंगल के समीप अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। उपेंद्र यादव अपने पीछे पत्नी, एक 10 वर्षीय बेटी और 6 व 4 वर्ष के दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग का कहना है कि सुबह से ही माइकिंग कर लोगों को हाथियों की मौजूदगी के प्रति सतर्क किया जा रहा था।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने तथा मानव-हाथी संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और हाथियों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
#Giridih #Jharkhand #ElephantAttack #BreakingNews #Wildlife #HumanElephantConflict