
सिरसा में व्यक्ति का शव मामला: परिजनों ने उठाए सवाल:बोले-जमीन पर नहीं मिले निशान, कीटनाशक की शीशी बंद मिली...
सिरसा जिले के भुरटवाला में मिसिंग अधेड़ व्यक्ति का शव खेत में मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि बलराम सिंह (50) के शव के पास कीटनाशक दवा की जो शीशी पड़ी थी, वी बंद थी। वो इस्तेमाल नहीं की गई थी।
अगर बलराम ने कीटनाशक पेय पीया होता तो उल्टियां लगी मिलती। बलराम का शव खेत में बने खाल (पानी के नाले) में सीधा पड़ा था और उसके पांव और सिर को कुत्तों ने बुरी तरह नोचा हुआ था। वहां पर जमीन खुरेदने के निशान भी नहीं थे।
परिजन ने कहा कि अगर बलराम को जीवित अवस्था में कुत्ते ने नोचा होता तो वह अपने बचाव में उठने या भागने की कोशिश करता या दर्द में जमीन खुरेद देता। मगर वहां ऐसा कुछ नहीं था। एक तरह से वह पहले से डेड था और कुत्ते उसे नोचते रहे। उनको इसी बात का दु:ख अधिक है कि शव को कुत्तों ने नोचकर क्षत-विक्षत कर दिया।
परिजनों का कहना है कि बलराम का किसी के साथ झगड़ा भी नहीं हुआ था और न ही बलराम ने झगड़े के बारे में किसी को बताया था। ऐसे में किसी पर शक नहीं जता सकते। ये जरूर है कि शव जिस हालत में मिला है, उनकी मौत का किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। हो सकता है कि किसी ने घटना के बाद शव को यहां खेतों में लाकर रखा हो। इसकी जांच पुलिस को निष्पक्ष करनी चाहिए, ताकि उनको न्याय मिल सके।
#police #viral #sirsa #crime #murder #takkartoday
Sirsa, Sirsa | Jun 27, 2026