🚨पिछोर पुलिस ने विसर्जन को लेकर की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील🚨
पिछोर-नवरात्रि पर्व पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पिछोर पुलिस ने आयोजकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य और थाना प्रभारी पिछोर नीतू सिंह ने आयोजन समितियों से कहा है कि विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे का उपयोग न किया जाए और विसर्जन रात्रि 12 बजे से पहले करने का प्रयास किया जाए, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को असुविधा न हो।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कदम त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। सभी समितियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
SP Shivpuri
Collector Shivpuri
DSP Pramod Shakya