राजस्थान के श्रीगंगानगर में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. यहां पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मिलकर गैंग के दो बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर शिकंजा कसा है. यहां एक तरफ सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में इस्तेमाल हुए हथियारों का सप्लायर पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान से ड्रग्स और हथियार मंगवाने वाले वांटेड गैंगस्टर के घर एनआईए ने ढोल बजवाकर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है.
#LawrenceBishnoi #RohitGodara #NIA #RajasthanPolice #SidhuMoosewalaCase #NewsbpBharat